Tuesday, October 20th, 2026

पहले से गर्भवती महिला फिर से हुई गर्भवती

लंदन
मेडिकल की दुनिया अजूबों से भरी है और ऐसा ही एक अजूबा ब्रिटेन में डॉक्टरों को देखने को मिला है। यहां एक मां ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है लेकिन खास बात यह है कि जब वह दूसरे बच्चे से गर्भवती हुईं तो पहला बच्चे उनके गर्भ में मौजूद था। यह एक दुर्लभ मामला है और इस तरह के सिर्फ दर्जनभर केस पूरी दुनिया में देखे गए हैं। मेडिकल भाषा में इसे सुपरफीटेशन  कहा जाता है।


दुर्लभ मेडिकल कंडीशन
रिबेका रॉबर्ट्स बताती हैं कि जब उन्हें पता चला कि उन्हें जुड़वां बच्चे होने वाले हैं, तो वह हैरान रह गई हैं क्योंकि पहले के स्कैन में दूसरे भ्रूण का कोई निशान नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि गर्भवती होने के बाद गर्भ धारण किया जा सकता है। उन्होंने, रोजली और नोआ को 33 हफ्तों में ऑपरेशन के जरिए जन्म दिया है। जब उन्हें रोजली के बारे में पता चला तो नोआ पहले ही उनके गर्भ में था। जन्म के वक्त रोजली का वजन नोआ से आधा था। इसलिए उसे नोओ के ढाई महीने बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गयाा।

दवा का असर?
सुपरफीटेशन को लेकर कई एक्सपर्ट्स संशय जाहिर करते हैं लेकिन रॉबर्ट्स टेस्ट्स में किसी तरह के क्रोमोसोमल या जेनेटिक कारण का पता नहीं चला है। उन्हें बताया गया है कि वह एक दवा ले रही थीं जिसका असर उनके ऊपर इस तरह से हुआ होगा। दरअसल, गर्भ धारण करने के बाद महिला के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। इनकी वजह से महिला के अंडाशय (ovary) से egg निकलने बंद हो जाते हैं और इसलिए इस दौरान फिर से गर्भवती होने की संभावना नहीं रह जाती।

 

#गर्भवती

Source : Agency

पाठको की राय